हमीरपुर बस स्टैंड पर बनेगा 9 मंजिला सिटी सेंटर, 145 करोड़ रुपये होंगे खर्च,,लोक निर्माण विभाग ने शुरू की निर्माण की कवायद, जल्द शुरू होगा काम

हमीरपुर। हमीरपुर शहर के वर्तमान बस स्टैंड को आधुनिक सिटी सेंटर के रूप में विकसित करने की दिशा में लोक निर्माण विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। करीब 145 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस नौ मंजिला सिटी सेंटर का निर्माण वर्तमान बस स्टैंड परिसर में किया जाएगा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की ओर से हमीरपुर वासियों को दी गई इस परियोजना को शहर के विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
लोक निर्माण विभाग हमीरपुर के एसडीओ संजय कटोच ने बताया कि सिटी सेंटर के निर्माण के लिए विभाग को धनराशि की पहली किस्त प्राप्त हो चुकी है। उन्होंने कहा कि परियोजना के निर्माण कार्य को जल्द शुरू किया जाएगा। नौ मंजिला इस सिटी सेंटर के बनने से हमीरपुर शहर को आधुनिक सुविधाओं से युक्त नया केंद्र मिलने की उम्मीद है।

वहीं लोक निर्माण विभाग के एसडीओ संजय कटोच ने बताया कि विभाग की ओर से निर्माण कार्य को लेकर आवश्यक प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। उन्होंने बताया कि मौजूदा बस स्टैंड को गिरने का कार्य जल्द शुरू कर दिया जाएगा। सिटी सेंटर को बनाने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग के पास 54 करोड़ रूपये इसके निर्माण के लिए पहली किस्त के रूप में पहुंच चुका है।