शिमला। दिनांक 19.11.2026 को पुलिस कंट्रोल रूम 112 के माध्यम से एक युवती की शिकायत प्राप्त हुई कि धर्मवंश ठाकुर नामक युवक उसका पीछा कर उसे परेशान कर रहा है। शिकायत प्राप्त होने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा शिकायतकर्ता, उसकी बहन एवं आरोपी को पुलिस थाना संजौली लाया गया।
शिकायतकर्ता के बयान एवं तथ्यों के आधार पर आरोपी का कृत्य धारा 114(10) हिमाचल प्रदेश पुलिस एक्ट के अंतर्गत पाया गया। पुलिस द्वारा आरोपी को जमानत मुचलके पर पाबंद किया गया तथा पर्यवेक्षक अधिकारी के समक्ष उपस्थित होने के निर्देश दिए गए।
शिमला पुलिस महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। महिलाओं को परेशान करने, उनका पीछा करने अथवा उनकी सुरक्षा एवं स्वतंत्रता को प्रभावित करने वाले किसी भी कृत्य पर पुलिस द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।