ग्राम पंचायत बेलर धार में 56 लोगों के स्वास्थ्य की जांच, 56 के एक्स-रे किए
करसोग,‘राज्य सरकार के घर द्वार स्वास्थ्य सेवा’ कार्यक्रम के अंतर्गत आज ग्राम पंचायत बेलर धार में आयुष्मान आरोग्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 56 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया।
शिविर के दौरान 56 एक्स-रे किए गए, जबकि 53 लोगों की बीपी एवं शुगर की जांच की गई। इसके अतिरिक्त 32 लोगों के एचआईवी, 32 लोगों के हेपेटाइटिस-बी, हेपेटाइटिस-सी एवं सिफलिस के टेस्ट किए गए।
खंड चिकित्सा अधिकारी करसोग डॉ. गोपाल चौहान ने शिविर के सफल आयोजन के लिए ग्राम पंचायत बेलर धार की प्रधान डोलमा देवी तथा स्थानीय लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ‘सरकार के घर द्वार पर स्वास्थ्य सेवा’ कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को उनके घर-द्वार के समीप ही आवश्यक स्वास्थ्य जांच एवं उपचार की सुविधाएं उपलब्ध करवाना है।
शिविर में सीएचसी पांगणा के चिकित्सक डॉ. अमित कौशल , हेल्थ सुपरवाइजर मीना जमवाल, रेडियोग्राफर जय सिंह, वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक लोभ सिंह ठाकुर, काउंसलर नंदा शर्मा, एएनएम किरण तथा आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।