रामपुर। विशेष न्यायाधीश, किन्नौर स्थित रामपुर की अदालत ने 6.16 ग्राम हेरोइन से संबंधित मामले में आरोपी राजा नेगी की ओर से उनके अधिवक्ता द्वारा दायर जमानत याचिका आज खारिज कर दी।
इस संबंध में पुलिस थाना रामपुर, जिला शिमला में 5 सितंबर 2026 को एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 एवं 29 के तहत प्राथमिकी संख्या 92/2026 दर्ज की गई थी। आरोपी राजा नेगी, पुत्र जगदीश चंद, ग्राम एवं डाकघर झाकड़ी, तहसील रामपुर, जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश का निवासी है।