लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान कल, 3 बजे शेड्यूल जारी करेगा चुनाव आयोग

नई दिल्ली।  लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सभी राजनीतिक पार्टियों  ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। लोकसभा चुनावों का शेड्यूल कल जारी किया जाएगा। चुनाव आयोग कल तीन बजे मीडिया को जानकारी देगा कि देश भर में लोकसभा चुनाव 2024 कितने चरणों में और कब होंगे। इसके अलावा कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव भी होने हैं उसका भी शेड्यूल कल ही जारी होगा।