उपचुनाव के तुरंत बाद सरकार में नेतृत्व परीवर्तन होगा यह निश्चित है : कश्यप

शिमला, भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि झूठी घोषणओं का पर्वत है कांग्रेस और इस पर्वत के नीचे जनता पीस रही है। मुख्यमंत्री, उनके मित्र, मंत्रिमंडल के मंत्री, सीपीएस और तमाम कांग्रेस के नेता जिस प्रकार की घोषणाएं करते हैं वो कभी पूरी नहीं हो सकती और अगर उनका पूरा करने का प्रयास किया जाता है तो जनता उस असफल प्रयास के बोझ के तले दब जाती है। यह झूठ का पर्वत, यह झूठी कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में जनता का जीना दुश्वार कर दिया है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में खून, बलात्कार, डकैती की भरमार कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है, पर कांग्रेस सत्ता का दुरुपयोग करने में मस्त है अगर सत्ता का सदुपयोग किया होता तो कानून व्यवस्था सुदृढ़ होती और सुधरती। पर इन्होंने चुनाव के समय में पूरे प्रदेश की समस्याओं को एक तरफ रखते हुए केवल सत्ता का प्रयोग चुनाव लड़ने में लगाया।

कश्यप ने कहा कि 30000 करोड़ का कर्जा लेने के बाद भी वर्तमान कांग्रेस सरकार ने ढेले का काम नहीं। इस सरकार की कर्ज की गाथा तो बहुत लंबी है, पर यह लिया कर्ज गया कहां? क्या वह कर्ज मित्रों की सुख सुविधा पर खर्च हुआ? क्या यह कर्ज कांग्रेस के चुनावी संचालन में खर्च हुआ क्या ? कर्ज के रूप में लिया हुआ पैसा जनता के ऊपर खर्च हुआ ? यह तो कांग्रेस नेताओं को बताना ही होगा।

इस सरकार की मीत्रों का टोला तीन उपचुनाव जीतने के लीए अरबों रुपए खर्च कर रहा है। वह पैसा कहां से आया ? प्रदेश में सरकारी तंत्र चुनाव लड़ रहा है, कांग्रेस पर्दे के पीछे की भूमिका में है। इसके बावजूद तीनों उपचुनाव भाजपा जीतेगी, यह भाजपा का मानना है। उन्होंने कहा कि इस उपचुनाव के तुरंत बाद सरकार में नेतृत्व परीवर्तन होगा यह निश्चित है, जनता इस कांग्रेस सरकार से 100% परेशान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *