मेडिकल छात्रों की समस्याओं को लेकर प्रदेश भर में अभियान चलाएगा मेडिविजन, सभी 6 मेडिकल कॉलेजों में होगा इकाइयों का गठन

शिमला। मेडिकल छात्र संगठन मेडिविजन की हिमाचल इकाई ने ऐलान किया है कि जल्द ही प्रदेश…

राज्य के बच्चों ने कहा ‘थैक्यू सीएम सर’, मुख्यमंत्री ने कहा ‘मैं हूँ न’

शिमला। अपनी पहली हवाई यात्रा और तीन सितारा होटलों में यादगार प्रवास से लौटने के पश्चात…

अवैध खनन में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगीः उद्योग मंत्री

शिमला। प्रदेश में अवैध खनन गतिविधियों की जांच के लिए राज्य सरकार द्वारा कई पहल की…

टीका टिप्पणी करने के बजाय प्रदेश हित में कार्य करें नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर:  केवल सिंह पठानिया

शिमला। उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया तथा इंदौरा से विधायक मलेंद्र राजन ने आज यहां जारी…

नरेश चौहान ने छोड़ी बिजली की सब्सिडी

शिमला। मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की अपील पर अपने निजी आवास में लगे पांच बिजली के मीटरों पर मिलने वाली सब्सिडी को छोड़ दिया है। इस सम्बन्ध में उन्होंने इस आशय का एक स्व-प्रमाणित घोषणापत्र  भरकर आज यहां बिजली बोर्ड के अधिकारियों सौंपा ।      उन्होंने कहा कि यह कदम प्रदेश के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने आर्थिक रूप से समर्थ एवं सम्पन्न बिजली उपभोक्ताओं से अपील की कि वे प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार के प्रयासों में भागीदार बनें और प्रदेश के विकास के लिए बिजली पर मिलने वाली सब्सिडी का स्वेच्छा से परित्याग करें।

सैफ अली खान के घर में आधी रात को घुसे चोर,,सैफ अली खान पर चाकू से हमला

मुंबई। अभिनेता सैफ अली खान पर चाकू से हमला हुआ है। जानकारी के अनुसार देर रात घर में घुसे अज्ञात शख्स ने इस हमले को…

भारत दुनिया के सामने मजबूती से खड़ा है तो उसमें सेना का महत्वपूर्ण योगदान है : जयराम ठाकुर

हमीरपुर। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सर्व कल्याणकारी ट्रस्ट द्वारा सुजानपुर के चौगान में भारतीय सेवा दिवस…

हिमाचल से 39 विद्यार्थियों ने भारत मंडपम में आयोजित कार्यक्रम में लिया भाग

नई दिल्ली। केंद्रीय युवा मंत्रालय भारत सरकार की ओर से “विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग, 2025 के तहत…

सरकार पर टीका-टिप्पणी करने की बजाए विपक्ष को सकारात्मक भूमिका अदा करनी चाहिएः    नरेश चौहान

शिमला।मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि आए दिन सरकार के कार्यो की आलोचना करना ही विपक्ष का काम नहीं है बल्कि स्वस्थ लोकतंत्र की यह परिपाटी है कि उसे सरकार को अपना सहयोग देना चाहिए और अपनी सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए। वह आज यहां पत्रकारों से बातचीत कर  रहे थे। पूर्व मुख्यमंत्री एवं विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर द्वारा दिए जा रहे ब्यान पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्होेंने कहा कि विपक्ष के नेता को बड़ी जिम्मेदारी के साथ मीडिया में कोई बात करनी चाहिए लेकिन ऐसा लगता है कि सरकार के खिलाफ ब्यान देना और बेवजह सरकार को घेरना उनकी एक मजबूरी बन गई है। वह खुद पांच वर्ष तक इस प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं लेकिन वह यह बताएं कि उन्होंने खुद इस प्रदेश के लिए क्या किया और केन्द्र से कौन सी ऐसी योजनाएं लाई जिससे इस प्रदेश को आगे ले जाने में कोई कार्य हुआ हो। नरेश चौहान ने कहा कि वर्तमान मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू जिस तरह से कार्य कर रहे हैं वह अपने आप में एक मिसाल है। 2200 करोड़ रूपये का अतिरिक्त राजस्व अर्जित कर उन्होंने प्रदेश की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया है। प्रदेश को हरित राज्य बनाने और सोलर उर्जा को बढ़ावा देने तथा परिवहन निगम में 300 इलैक्ट्रिक बसें खरीदने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में चुनी हुई सरकार को गिराने की साजिश ही भाजपा का एकमात्र लक्ष्य हो गया है जिससे उनका षड़यंत्रकारी चेहरा आज जनता के सामने बेनकाब हो गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के गतिशील नेतृत्व में प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार चट्टान की तरह मजबूत है और उप-चुनावों में विधानसभा में छः सीटों पर विजय हासिल कर भाजपा को उसकी करतूत बता दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा में नेतृत्व और वर्चस्व की जंग जगजाहिर हो गई है । उन्होंने भाजपा नेताओं, विशेषकर इस प्रदेश से भाजपा के चार सांसदों  से पूछा कि वह बताएं कि केन्द्र में उनकी सरकार होते हुए उन्होंने प्रदेश के लिए विशेष पैकेज लाने में क्या कार्य किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता एक जिम्मेदार नेता हैं और उन्हें मीडिया में जो भी बात करनी चाहिए वह तथ्यों पर आधारित होनी चाहिए । 

17 को केंद्रीय राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह शिमला आयेंगे : डॉ सिकंदर

शिमला, भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं राज्य सभा सांसद डॉ सिकंदर कुमार ने कहा भारतीय जनता पार्टी…