शिमला, 12 सितम्बर। हिमाचल के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रही कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी पर विपक्षी दल भाजपा ने निशाना साधा है।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं विधायक बलबीर वर्मा ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रियंका गांधी को दो महीने बाद हिमाचल की याद आई है। इस बात का संतोष है कि कांग्रेस का कोई बड़ा नेता हिमाचल की सुध लेने तो आया है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सत्ता पाने के लिए अनेकों घोषणा की, आज कांग्रेस को उन घोषणाओं पर अमल करना चाहिए। हिमाचल प्रदेश में 22 लाख बहाने 1500 रुपए प्रति महीना की गारंटी का इंतजार कर रही है, हजारों बहनों के तो इस आपदा में घर टूट गए अगर 1500 के हिसाब से 13500 रु सरकार उनको दे चुकी होती तो आज कम से कम वह एक छत तो डाल लेती।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने चुनावों से समय गारंटी दी थी की पहली कैबिनेट में पांच लाख बेरोजगारों को नौकरियां देंगे पर यह पूरा नहीं हुआ, उल्टा इन्होंने युवाओं को नौकरियां से निकलने का कार्यक्रम चला दिया और नौकरी देने वाला संस्थान हमीरपुर चयन आयोग को भी बंद कर दिया। आने वाले समय में भी नौकरियों की कोई आस दिखाई नहीं दे रही।
बलबीर वर्मा ने कहा कि प्रियंका गांधी को वर्तमान सरकार को निर्देश देनी चाहिए कि सारी सड़के बहाल किया जाए जिससे प्रदेश की जनता को बड़ा लाभ होता।
उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने करोना जैसी महामारी का सामना किया और उसे समय प्रदेश की सारी आमदनी रुक गई थी तब भी भाजपा सरकार ने रोना नहीं रोया। मुख्यमंत्री सुखविंदर को इस घड़ी में रोने की बजाय काम करना चाहिए।