पंचायत समिति करसोग और चुराग के लिए 109 उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित

 

 

करसोग से 6 और चुराग पंचायत समिति से 10 प्रत्याशियों ने वापिस लिए नामांकन

पंचायत समिति करसोग से 65 व चुराग से 44 उम्मीदवार लड़ेंगे चुनाव

करसोग। करसोग पंचायत समिति सदस्य पद चुनाव के दृष्टिगत नामांकन वापसी के लिए निर्धारित समयावधि में कुल 06 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र वापिस ले लिए है। जबकि वार्ड नंबर 01-बखरौट से केवल एक प्रत्याशी विमला देवी होने के कारण विमला देवी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है।
पंचायत समिति करसोग के सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं तहसीलदार करसोग पृथी चंद ने बताया कि करसोग पंचायत समिति के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की निर्धारित समयावधि में 15 वार्डों के लिए कुल 72 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। इनमें से कुल 6 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र वापिस ले लिए है। जबकि एक प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित होने के उपरांत पंचायत समिति करसोग के लिए 65 प्रत्याशी रहे है जिन्हें चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए है।

उन्होंने बताया कि नामांकन पत्र वापिस लेने वालों में वार्ड नंबर 01-बखरौट से सुनीता देवी, 03-भंथल से भूपेंद्र कुमार, 10-चौरीधार से हुकम चंद, 12-मैंडी से सुषमा और गायत्री देवी जबकि 14-बगैला से लाल चंद शामिल है।

पंचायत समिति चुराग के लिए 44 उम्मीदवार

पंचायत समिति चुराग के सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं तहसीलदार बागशाड मेहर सिंह ने बताया कि चुराग पंचायत समिति के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने वालों में से 10 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र वापिस ले लिए है। उन्होंने बताया कि शेष रहे सभी 44 उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए है। उन्होंने बताया कि चुराग पंचायत समिति के लिए कुल 55 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। जिनमें से एक उम्मीदवार का नामांकन पत्र रद्द हो गया था जबकि अन्य 10 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र वापस लिए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *