“समृद्ध शहर सशक्त शहर” के तहत नगर पंचायत करसोग द्वारा वार्ड दो में चलाया गया सफाई अभियान

 

SHIMLA. नगर पंचायत करसोग द्वारा वार्ड -2 में सफाई अभियान चलाया गया। जिसमे लगभग 50 किलो ग्राम सूखा कूड़ा हॉट स्पॉट से इकठ्ठा किया गया।

सचिव बलदेव सिंह ठाकुर ने बताया अभियान के दौरान
स्थानीय लोगों से अपील की गई कि नगर पंचायत के सफाई कर्मचारी को अलग-अलग रूप में सूखे व गीले कचरे को दें व प्लास्टिक को जलाएं नहीं।
उन्होंने बताया कि इस मौके पर लोगो को जागरूक भी किया गया कि वह प्लास्टिक कचरे को सड़कों के किनारे नालियों में न फेंके यदि कोई व्यक्ति खुले में कचरा फेंकते हुए पाया गया, तो उनके खिलाफ क़ानूनी कार्यवाही अमल में लाईं जाएगी।

नगर पंचायत द्वारा उपस्थित लोगों को प्रॉपर्टी टैक्स को नगर पंचायत कार्यलय में समय पर जमा करवाने का भी आग्रह किया गया।

इस मौके पर 5 शिकायतें भी दर्ज की गई और मौके पर ही उनका निपटारा किया गया।

इस शिविर में वार्ड सदस्य नर सिंह शर्मा, चेतन शर्मा, सुनिता गुप्ता, सीमा गुप्ता, विपुल सिंह ठाकुर सफाई पर्यवेक्षक, अनु सामुदायिक आयोजक, कनिष्ठ अभियंता नितेश कुमार वर्मा व् अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *