मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का बंजार दौरा: शाईरोपा में जनसभा को करेंगे सम्बोधित

बंजार। बुधवार सुबह मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अपने दो दिवसीय दौरे पर बंजार पहुंचे। बंजार हेलिपैड पर कुल्लू के विधायक सुंदर ठाकुर, मिल्कफेड के चेयरमैन बुद्धि सिंह ठाकुर, एपीएमसी के चेयरमैन मियां राम सिंह और स्थानीय प्रशासन ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

इसके बाद मुख्यमंत्री बंजार रेस्ट हाउस पहुंचे, जहां मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ और पूर्व मंत्री खीमी राम ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

मुख्यमंत्री कुछ ही देर में शाईरोपा में जनसभा को संबोधित करेंगे, जिसके उपरांत वे पात्र महिलाओं को “इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि” योजना के तहत चेक वितरित करेंगे।

मुख्यमंत्री आज रात सरची गांव में रुकेंगे और एक पूर्व सैनिक के घर पर रात्रि विश्राम करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *