शिमला, संजौली — भारतीय जनता पार्टी जिला शिमला के जिलाध्यक्ष केशव चौहान ने संजौली मंडल में आयोजित विशाल तिरंगा यात्रा की सफलता पर सभी कार्यकर्ताओं और नागरिकों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह आयोजन पूर्ण उत्साह और राष्ट्रभावना के साथ संपन्न हुआ, जिसमें नगर एवं आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने राष्ट्रप्रेम, संगठन की विचारधारा और एकजुटता के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्रवादी संगठन है, जो “राष्ट्र प्रथम” की भावना को सर्वोपरि मानती है। पार्टी के सिद्धांत स्पष्ट हैं — पहले राष्ट्र, फिर पार्टी और अंत में स्वयं — और प्रत्येक कार्यकर्ता इसका पालन करता है।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य समाज में राष्ट्र के प्रति सम्मान और एकता की भावना को और मजबूत करना है। यात्रा की सफलता कार्यकर्ताओं की निष्ठा, अनुशासन और समर्पण का प्रमाण है।
भाजपा, जो विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है, इसी राष्ट्रभावना और सेवा की प्रेरणा से आगे बढ़ रही है। तिरंगा यात्रा ने नगर में देशभक्ति का माहौल बनाया और लोगों को अपने कर्तव्यों एवं राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारियों का स्मरण कराया।