सरस्वती कला मंच अलसिंडी ने गीत-संगीत और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं पर किया जनजागरूकता कार्यक्रम

निहरी। सूचना एवं जन संपर्क विभाग शिमला के सौजन्य से सरस्वती कला मंच अलसिंडी द्वारा आज ग्राम पंचायत बाडू रोहड़ा में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सरकार द्वारा सुरक्षित निर्माण प्रथाओं, आपदा लचीलापन, सामान्य आपदा संबंधित जानकारी, नशा निवारण तथा गृह निर्माण योजना जैसे विषयों पर विशेष रूप से ध्यान केंद्रित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने गीत, संगीत और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को इन जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और उन्हें इनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत बाडू रोहड़ा के सचिव मेघ सिंह, महिला मंडल प्रधान रमता कुमारी, पंचायत चौकीदार खूब राम, ग्राम प्रबंधक केशव राम, वन रक्षक टीका राम, एसडीओ लुद्र मणि सहित अनेक स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सरस्वती कला मंच अलसिंडी के कलाकारों — बिमला देवी (दल प्रभारी), जय कृष्ण, देवी सरन, मणिचंद, सुरेश ओबेरॉय, पंकज वर्मा, सौरव, सुनीता, हरी सिंह, रेबा दास और कमल — ने अपनी-अपनी भूमिकाएं निभाकर उपस्थित जनसमूह को प्रभावित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *