करसोग में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस समारोह

करसोग। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला करसोग में आयोजित किया जाएगा 77 वां गणतंत्र दिवस समारोह
एसडीएम करसोग गौरव महाजन की अध्यक्षता में उपमंडल स्तर पर आयोजित किए जाने वाले 77वें गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों के दृष्टिगत बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों सहित पंचायती राज संस्थाओं के चुने हुए प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में एसडीएम ने गणतंत्र दिवस समारोह के सफल आयोजन हेतू संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
उपमंडलाधिकारी (ना.) करसोग ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस बार भी 77वें गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला करसोग में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह को आकर्षक बनाने के लिए समारोह के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएगे। जिसमें क्षेत्र के विभिन्न स्थानीय स्कूलों व महाविद्यालयों की भागीदारी सुनिश्चत की जाएगी। गणतंत्र दिवस समारोह को गरिमा पूर्ण तरीके से मनाने के लिए समारोह के दौरान पुलिस बल, एनसीसी, एनएसएस व स्काउट के छात्रों द्धारा परेड का आयोजन भी किया जाएगा। जिस संबंध में तैयारियां करने के निर्देश संबंधित स्कूलों व महाविद्यालय को दिए गए है।
गणतंत्र दिवस समारोह में स्वतंत्रता सेनानियों, देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले क्षेत्र के शहीदों के परिजनों को भी आमन्त्रित किया जाएगा। जिस संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए है।
गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों के संबंध में आयोजित बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष सविता गुप्ता, भडारणू पंचायत के प्रधान दलीप कुमार, बीएमओ डाॅ गोपाल चैहान, नायब तहसीलदार राहुल शर्मा, करसोग स्कूल के प्रधानाचार्य यादेश गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य और पंचायतों के चुने हुए प्रतिनिधी भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *