प्रधानमंत्री ने हिमाचल प्रदेश के लोगों को उनके राज्य स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दीं

नई दिल्ली।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज हिमाचल प्रदेश के लोगों को उनके राज्य स्थापना दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

प्रधानमंत्री ने हिमाचल प्रदेश को प्रकृति और संस्कृति का अनूठा संगम बताया। उन्होंने राज्य के लोगों की अद्वितीय प्रतिभा और साहस की सराहना की और उल्लेख किया कि वे भारत माता की सेवा के लिए हमेशा समर्पित रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने हिमाचल प्रदेश के लोगों के उज्ज्वल भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं और देवभूमि की निरंतर समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा;

“प्रकृति और संस्कृति की संगमस्थली हिमाचल प्रदेश के अपने सभी परिवारजनों को पूर्ण राज्यत्व दिवस की अनेकानेक शुभकामनाएं। अपनी अद्भुत प्रतिभा और पराक्रम से वे सदैव मां भारती की सेवा करते आए हैं। मैं उनके सुनहरे भविष्य के साथ-साथ इस देवभूमि की समृद्धि की कामना करता हूं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *