केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने देवभूमि हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व दिवस की प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं

नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने देवभूमि हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व दिवस की प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

X प्लेटफॉर्म पर पोस्ट्स की श्रंखला में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा “देवभूमि हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व दिवस की प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ। प्राकृतिक सौंदर्य, आध्यात्मिक चेतना और सांस्कृतिक गौरव से समृद्ध हिमाचल प्रदेश निरंतर विकास और समृद्धि के पथ पर अग्रसर हो, ईश्वर से यह कामना करता हूँ।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *