माता बाला सुंदरी ट्रस्ट के प्रयासों से दानी सज्जनो के सहयोग से शुरू होगी यह नेकी की दुकान
त्रिलोकपुर। सिरमौर जिला का त्रिलोकपुर उत्तर भारत की प्रसिद्ध सिद्धपीठ माता बाला सुंदरी मंदिर के लिए जाना जाता है। यहां पर माता दुर्गा अपने बाल रूप में एक पिंडी में विराजमान हैं।अश्विन व् शरद नवरात्रों में जहां यहां लाखों की संख्या में श्रद्धालु प्रदेश सहित पड़ोसी राज्यों से पहुंचते हैं और वर्ष भर यहां श्रद्धालुओं का आना जाना लगा रहता है।मंदिर की व्यवस्था माता त्रिलोकपुर ट्रस्ट देखता है और अब ट्रस्ट ने एक अनोखी पहल की है जिसके तहत त्रिलोकपुर में शिव मंदिर के साथ लगते परिसर में एक नेकी की दुकान खोलने का निर्णय लिया गया है।
नेकी की दुकान का मकसद निर्धन व् जरूरतमंद लोगो को उनके सपने साकार करने में सहायता देना है। इस दुकान में श्रद्धालुओं अपील की जाएगी कि वो अपना वो सामान जो उनके उपयोग में नहीं है उसे नेकी की दुकान में दान कर सकते हैं जैसे मोबाईल .बिजली सामान। साफ सुथरे वस्त्र इत्यादि। इस सामान को इस दुकान में रखा जायेगा और जो भी जरूरतमंद व्यक्ति वहां से वो सामान मात्र 50 रुपए जोकि प्रतीक के तोर पर होंगे सामान ले सकेगा। इस 50 रूपये राशि का प्रावधान यह हैकि ताकि जरूरतमंद के स्वाभिमान को भी ठेस न लगे
इसी कड़ी में शिव मंदिर के पास जहां पशु पालन विभाग की डिस्पेंसरी है वहां यह दुकान स्थापित की जाएगी क्योंकि यह डिस्पेंसरी अपने नए भवन में शिफ्ट हो जाएगी
एस डी एम् नाहन व् संयुक्त सचिव माता बाला सुंदरी ट्रस्ट राजीव सांख्यान ने बतायाकि त्रिलोकपुर में जहां अनेक विकास व् सोंदर्यकरण कार्य चले हुए हैं वहां अब यह नेकी की दुकान भी शुरू होने जा रही है। इससे जरूरतमंद लोगो को मात्र 50 रुपए प्रतीक मूल्य के रूप में देकर वो वहां से अपनी जरूरत का कोई भी सामान खरीद सकेगा जैसे पुस्तकें ,मोबाईल ,कपड़े आदि। ये सामान श्रद्धालु दान कर सकेंगे जो वस्तुएं उनके उपयोग की नहीं हों। यह एक कॉन्सेप्ट है समाज में आपसी प्रेम व् सामंजस्य पैदा करने का
उल्लेखनीय हैकि माता के दरबार में वर्ष भर श्रद्धालुओं का आना जाना यहां लगा रहता है और ऐसे में उनके दान व् सहयोग से नेकी की दुकान जरूरतमंद व् निर्धन लोगो के सपनो को साकार करने में सहायक सिद्ध हो सकती है।