5 दिवसीय अंतर राज्य युवा आदान प्रदान कार्यक्रम का शुभारंभ,हरियाणा के विभिन्न जिला के 37 युवा जानेंगे शिमला की संस्कृति

शिमला। शिमला में आज 5 दिवसीय अंतर राज्य युवा आदान प्रदान कार्यक्रम का शुभारंभ मेरा युवा भारत शिमला द्वारा द मिराज होटल भट्टाकुफर में हुआ। इस कार्यक्रम में हरियाणा के 37 युवा भाग ले रहे हैं जो विभिन्न जिला से आए है।
इस अवसर पर आज दिन में कार्यक्रम की विधिवत ओपनिंग अनिल कुमार हारटा,सहायक निदेशक,संस्कृति,हिमाचल प्रदेश भाषा एवम संस्कृति विभाग ने इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।
श्री सिंपल सकलानी, जिला लोक संपर्क अधिकारी,शिमला इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि रहे और डॉ अशीमा डोगरा, शिक्षक,शोधकर्ता, वैज्ञानिक सामग्री सलाहकार समलित रहीं। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने और लोक संस्कृति से जुड़े रहने का आवाहन किया।
मेरा युवा भारत शिमला के उप निदेशक विपिन कुमार ने मुख्यतिथि तथा अन्य अतिथियों का स्वागत किया और शाल टोपी व स्मृति चिन्ह दे कर सम्मानित किया। उसके बाद सभी युवाओं को कार्यक्रम की रूपरेखा बताई गई।
विपिन कुमार ने अपने संबोधन कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य विचारों और ज्ञान के आदान-प्रदान को बढ़ावा देना है तथा विभिन्न जिलों के युवाओं के बीच गहरी समझ विकसित करना और सुनियोजित गतिविधियों और संवादों के माध्यम से अनुभवों और कौशल को साझा करने के लिए एक मंच प्रदान करना है।
इसके बाद कार्यक्रम में मुख्य वक्ता अनिल कुमार हारटा, सहायक निदेशक संस्कृति, सिम्पल सकलानी, जिला लोक सम्पर्क अधिकारी और डॉ आशिमा डोगरा सम्मिलित हुए जिन्होंने सभी युवाओं को संबोधित किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विभिन्न जिला द्वारा अपनाई गई सफल प्रथाओं को साझा करने में सुविधा प्रदान करना है और मेजबान जिला में माय भारत युवा स्वयंसेवकों की उपलब्धियों को उजागर करना है। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में भाग लेने वाले युवाओं और स्थानीय निवासियों के बीच सार्थक संबंध और मित्रता का निर्माण करना है, साथ ही मेजबान जिले की परंपराओं, रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक विरासत को समझने और सराहने के अवसर प्रदान करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *