भारत ने इंग्लैंड को हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में बनाई जगह

नई दिल्ली। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में गुरुवार को खेले गए आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को रोमांचक मुकाबले में 7 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने टूर्नामेंट के फाइनल में जगह पक्की कर ली है।
मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने इंग्लैंड के सामने 254 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 246 रन ही बना सकी और मुकाबला 7 रन से हार गई।
इंग्लैंड की ओर से जैकेब बेथेल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 48 गेंदों पर 105 रन बनाए। उनकी इस पारी में 8 चौके और 7 छक्के शामिल रहे, लेकिन उनकी यह पारी टीम को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं रही।
अब भारतीय टीम 8 मार्च को फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया की नजर लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने पर होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *