ईदगाह कॉलोनी में भीषण आग, चार घर जलकर राख; कोई हताहत नहीं

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला की ईदगाह कॉलोनी में भीषण आग लगने की घटना सामने आई। इस हादसे में चार घर पूरी तरह जलकर राख हो गए। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि घरों में रखा पूरा घरेलू सामान आग की भेंट चढ़ गया।
आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते आसपास के चार घर इसकी चपेट में आ गए और पूरी तरह जलकर खाक हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना प्रशासन और दमकल विभाग को दी।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाने के लिए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने भी दमकल कर्मियों की मदद की।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें घटना की जांच कर रही हैं। आग से लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है, जिसका अंतिम आकलन प्रशासन द्वारा किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *