
शिमला। राजकीय कन्या महाविद्यालय में आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर परिवर्तन फाउंडेशन, शिमला द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका विषय “#Give to Gain”(जब महिलाएं आगे बढ़ती हैं तो समाज आगे बढ़ता है) रहा l इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को महिला सशक्तिकरण और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में **सवास संस्था** की संस्थापक अर्श ठाकुर उपस्थित रहीं। इस अवसर पर राजकीय कन्या महाविद्यालय की वाइस प्रिंसिपल डॉ. कार्तिकेय मृत्युंजय चौहान , महिला प्रकोष्ठ की संयोजक डॉ. संध्या शर्मा व सदस्य सहित महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापक और छात्राएं भी बड़ी संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि अर्श ठाकुर ने छात्राओं को महिलाओं के अधिकारों, उनकी सुरक्षा तथा समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जागरूक किया। उन्होंने छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर वाइस प्रिंसिपल डॉ. कार्तिक मृत्युंजय चौहान ने छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्हें जीवन में आगे बढ़ने और अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों, सम्मान और सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता फैलाना रहा।
कार्यक्रम के दौरान “क्या एक औरत की सफलता के पीछे पुरुष का हाथ होता है” विषय पर भी छात्राओं के विचार सुने गए। छात्राओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाओं की सफलता उनके आत्मविश्वास, मेहनत और दृढ़ संकल्प का परिणाम होती है, वहीं परिवार और समाज का सहयोग भी उन्हें आगे बढ़ने में सहायक होता है।
कार्यक्रम का समापन प्रेरणादायक संदेशों के साथ हुआ और यह कार्यक्रम छात्राओं के लिए ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक साबित हुआ।