शिमला में ‘रिसॉर्ट पॉलिटिक्स’ तेज: हरियाणा के कांग्रेस विधायक चायल के होटल में, कुफरी में पुलिस तैनात

शिमला। शिमला में इन दिनों राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। हरियाणा के कांग्रेस विधायकों को लेकर लगातार गतिविधियां देखने को मिल रही हैं। ताजा जानकारी के अनुसार कांग्रेस के विधायक दिन का भोजन करने के लिए ITC Hotels Tavleen Chail पहुंचे। सूत्रों के मुताबिक संभावना है कि विधायक रात भी इसी होटल में गुजार सकते हैं।
वहीं इससे पहले विधायकों को Adventure Resort Kufri में ठहराया गया था। हालांकि अभी भी वहां पुलिस कर्मियों की तैनाती बरकरार है। कयास लगाए जा रहे हैं कि देर रात कांग्रेस विधायक फिर से कुफरी के इसी रिसॉर्ट में लौट सकते हैं या उन्हें किसी अन्य होटल में शिफ्ट किया जा सकता है।
राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि कांग्रेस हाईकमान अपने विधायकों को लेकर सतर्क है। पार्टी को आशंका है कि कहीं विधायक भारतीय जनता पार्टी के नेताओं या निर्दलीय विधायकों के संपर्क में न आ जाएं। इसी वजह से उन्हें एक साथ सुरक्षित स्थान पर रखा जा रहा है और उनकी गतिविधियों पर करीबी नजर रखी जा रही है।
शिमला और आसपास के इलाकों में इस घटनाक्रम को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं और आने वाले समय में इस पूरे मामले में नए घटनाक्रम सामने आ सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *