राज्यपाल से प्रधान महालेखाकार ने की मुलाकात

शिमला। राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से आज लोकभवन में प्रधान महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी), सुशील ठाकुर और प्रधान महालेखाकार (लेखा परीक्षा) पुरुषोत्तम तिवारी ने शिष्टाचार भेंट की।
उन्होंने राज्यपाल को कार्यालयों की कार्यप्रणाली और प्रमुख कार्यों जैसे वित्तीय प्रबंधन, लेखा परीक्षा तथा सरकारी व्यय में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में किए जा रहे कार्यों से अवगत करवाया। उन्होंने सार्वजनिक वित्तीय प्रशासन सुदृढ़ करने और इसकी दक्षता बढ़ाने के लिए शुरू की गई विभिन्न पहलों की भी जानकारी दी।
राज्यपाल ने वित्तीय कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया और सार्वजनिक संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग को सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी लेखा परीक्षा तंत्र के महत्व को भी रेखांकित किया। उन्होंने राज्य में सुशासन और वित्तीय अनुशासन को बढ़ावा देने में ऐसी संस्थाओं की भूमिका को भी महत्वपूर्ण बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *