शिमला। जिला शिमला के सभी एसडीएम ने आपदा राहत पैकेज 2023 और 25 के तहत पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त घरों के लाभार्थियों के निर्माणधीन घरों का निरीक्षण किया। सभी एसडीएम ने घर के निरीक्षण की मौजूदा रिपोर्ट स्वयं मौके पर जाकर प्रेषित की।
इन आदेशों के अनुसार छोटू सुपुत्र धर्मपुर आरओ भोटाच तहसील डोडरा क्वार में एसडीएम डोडरा क्वार, लच्छर राम सुपुत्र स्वारू राम गांव कुरटा तहसील जांगला में एसडीएम रोहडू, प्रमोद सिंह सुपुत्र मान सिंह आरओ दुनिया डाकघर देवठ तहसील चौपाल में एसडीएम चौपाल, जोगिन्द्र सिंह सुपुत्र चेतराम आरओ पलवी तहसील ठियोग में एसडीएम ठियोग, मनीश सुपत्र जीया लाल गांव घरवटी डाकघर आडी तहसील कुमारसैन में एसडीएम कुमारसैन, दलीप सिंह सुपुत्र रणिया गांव चुरिया तहसील कुपवी में एसडीएम कुपवी, लीलावती काल्टा गांव मालथ तहसील कोटखाई में एसडीएम कोटखाई, नोख राम गांव मझीबड़ में एसडीएम सुन्नी, विद्या नंद गांव शिल्ला तहसील ननखड़ी में एसडीएम रामपुर, प्रदीप कुमार लक्ष्मी नारायण मंदिर के नजदीक कुसुम्पटी में एसडीएम शहरी ने निरीक्षण किया।
उपायुक्त ने कहा कि सभी प्रभावितों को राहत पैकेज के तहत वित्तीय सहायता मुहैया करवाई गई है, लेकिन कई घरों का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है। ऐसे में कई ऐसे घर भी है जिनका कार्य पूर्ण हो चुका है। सभी एसडीएम ने जिन-जिन घरों का निरीक्षण किया उनकी रिपोर्ट भी प्रेषित की है। ऐसे में कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए है। उपायुक्त ने कहा कि 10 अप्रैल 2026 को जिला के सभी राजस्व अधिकारियों की बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें राजस्व के विभिन्न कार्यों की समीक्षा की जाएगी।
*आपदा राहत पैकेज 2023 और 2025 के लाभार्थी*
आपदा राहत पैकेज 2023 के तहत पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त घरों में चौपाल में 83, ठियोग में 26, कुमारसैन में 48, रोहडू में 22, कुपवी में 11, शिमला ग्रामीण में 8, डोडरा क्वार में 3, जुब्बल में 37, रामपुर में 120, कोटखाई में 55 सहित कुल 405 लाभार्थी हुए। इनमें से 366 को पहली किस्त जारी की जा चुकी है। वहीं 254 को दूसरी किश्त और 175 को तीसरी किस्त जा चुकी है। इसके साथ ही आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त घरों के लिए 2149 लाभार्थियों को राशि जारी की चुकी है।
वहीं आपदा राहत पैकेज 2025 के तहत पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त घरों के लिए 115 लाभार्थियों को वित्तीय सहायता मुहैया करवाई गई। इसके साथ ही आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त घरों के तहत 725 लाभार्थियों को वित्तीय सहायता जारी की गई है।
