शी-हाट बन्दरोल का निर्माण समयबद्ध पूरा करने के निर्देश

कुल्लू. निर्माणाधीन शी-हाट बन्दरोल के कार्यों की प्रगति की समीक्षा को लेकर उपायुक्त कुल्लू अनुराग चन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन अतिरिक्त उपायुक्त अश्वनी कुमार ने किया।
   उपायुक्त ने निर्देश दिए कि इस महत्वपूर्ण परियोजना का कार्य तय समयसीमा में पूरा किया जाए। उन्होंने निर्माण गुणवत्ता बनाए रखने और आवश्यक मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण कार्य समय पर करने पर भी जोर दिया।
    बैठक में लकड़ी के कार्य, ठेकेदार को देय भुगतान, लाइसेंस व परमिट (एनएचएआई, टीसीपी), ट्रांसफार्मर स्थापना सहित प्लंबिंग, विद्युत, फर्नीचर व फर्निशिंग कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।
     इस अवसर पर जिला पंचायत अधिकारी दया राम, बीडीओ कुल्लू लक्ष्मी कांत शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं ईजीएफ फाउंडेशन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *