किसानों को तोहफा! मक्की, गेहूं, धान, हल्दी और अदरक पर MSP मंजूर

 

शिमला। हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की अहम बैठक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें रोजगार, कृषि और प्रशासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई। बैठक के बाद संसदीय कार्यमंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कैबिनेट निर्णयों की जानकारी साझा की। मंत्रिमंडल ने विभिन्न विभागों में करीब 1500 पद सृजित करने को मंजूरी दी है। इनमें सबसे अधिक 1000 पद पुलिस कांस्टेबल के होंगे, जिनमें से 300 पद महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं। इसके अलावा वन विभाग में आउटसोर्स आधार पर 500 पद भरने को भी हरी झंडी दी गई है, जिन पर चयनित कर्मियों को 15,500 रुपये मासिक वेतन मिलेगा। वहीं विभाग में 10 लॉ ऑफिसर के पद 30,000 रुपये वेतनमान पर भरे जाएंगे।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *