शिमला। बीते दिन तेलंगाना में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि हिमाचल की कांग्रेस सरकार कर्मचारियों को वेतन तक नहीं दे पा रही है वही उनके बयान पर सूक्खु सरकार में पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह पलटवार किया है और कहा कि यदि पीएम मोदी को हिमाचल की इतनी ही पीड़ा है तो जो जीएसटी का पैसा है उसे क्यों नहीं रिलीज कर रही । मोदी पहले काम खुद रोकते हैं और उसके बाद उसकी आलोचना भी खुद ही करते हैं। टीवी पर बैठकर गप्पे मारने से कुछ नहीं होगा अब प्रधानमंत्री देश की जनता को सलाह दे रहे हैं कि सोना न खरीदे। प्रधानमंत्री मोदी सुबह उठते ही यह सोचने लगते हैं कि गरीबों को कैसे और गरीब बनाया जाए और कैसे उनका लुटा जाए। अब प्रधानमंत्री ने लोगों से सोना ना खरीदने की अपील की है जबकि लोगों को शादियां करनी है। लोग इन्वेस्टमेंट के तौर पर सोना लेते है।करंसी को लेकर पीएम मोदी तो बात करते 55 रुपए से 95 रुपए पहुच गई है।
डॉलर की कीमत आसमान छू रही है और पैसा गिर रहा है इसको लेकर प्रधानमंत्री कोई बात नहीं कर रहे। क्रूड ऑयल के दम तो बड़े नहीं लेकिन यहां पर दाम बढ़ने जा रहे हैं कमर्शियल सेंटर सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं केवल लोगों का ध्यान भटकने के लिए प्रधानमंत्री बयान देते हैं कोरोना में देशभर में लोगों से थालियां बजवाई लेकिन उसे लोग बच्चे नहीं लाखों लोगों की मौत हुई और जो इंजेक्शन करोड़ों के लगवाए गए पूछे अब हार्ट अटैक से लोगों की मौत हो रही है लोग बीमार हो रहे है उसके बारे में कोई बात नही कर रहे है। केवल लोगो का ध्यान भटकाने का काम कर रहे है।
वही कमला नेहरू अस्पताल के आईएमसी शिफ्ट करने को लेकर लोगों के विरोध पर मंत्री अनुज सिंह ने कहा कि कमला नेहरू अस्पताल को डेंटल कॉलेज में शिफ्ट करने पर सरकार विचार कर रही है इसे शिफ्ट करने को लेकर डॉक्टर के साथ भी मुख्यमंत्री ने बैठक की थी और डॉक्टरों के साथ बैठक कर फैसला लिया गया था। और इसका चंद डॉक्टर विरोध कर रहे हैं और वह लोग हैं जो थोड़ा दूर तक नहीं जा सकते हैं मुख्यमंत्री इसको लेकर गंभीर हैं और सभी संगठनों और लोगों से बातचीत करने के बाद ही इस पर फैसला लिया जाएगा।