शिमला । हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनाव को लेकर सरगम मियां तेज हो गई है । आज नामांकन का आखिरी दिन था और आखिरी दिन काफी संख्या में नामांकन भरने के लिए उम्मीदवार पहुंचे। वहीं कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के चमियाना जिला परिषद सीट पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार भूपेंद्र कंवर दलबल के साथ सोमवार को नामांकन भरने पहुचे।रिज से डीसी ऑफिस तक रैली निकाली गई और इस दौरान मंत्री पंचायती राज मंत्री अनिरुद सिंह भी मौजूद रहे।
पंचायती राज मंत्री अनिरुद सिंह ने इस दौरान जीत का दावा किया और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पंचायत में चुनाव पार्टी चिन्ह पर नही होते है। लेकिन इस बार भाजपा ने पूरे प्रदेश में जिला परिषद के अपने उम्मीदवार घोषित किए हैं कांग्रेस केवल जो स्थानीय विधायक अपने स्तर पर ही उम्मीदवार को उतार रही है कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस ने भूपेंद्र कंवर को चुनाव में उतारा है और बलदेया वार्ड से ओम प्रकाश को उतारा गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा का काम गैपे मारना और लोगों को गुमराह करना है जबकि कांग्रेस का काम विकास कार्य करना है भाजपा केवल मोदी के नाम पर ही वोट मांगती है। जिला परिषद चुनाव में कांग्रेस इस बार अच्छा प्रदर्शन करेगी और अधिकतर जगहों पर कांग्रेस के ही जिला परिषद अध्यक्ष बनेंगे।
वहीं भूपेंद्र कंवर ने जिला परिषद का उम्मीदवार बनाने के लिए मंत्री अनिरुद्ध सिंह का आभार जताया और कहा कि क्षेत्र का विकास उनकी प्रमुख प्राथमिकता रहेगी। चमियाना अवार्ड का 90% क्षेत्र कृषि पर निर्भर करता है पैसे में कृषि को बढ़ावा देने का काम किया जाएगा। साथी जो प्रदेश सरकार की योजनाएं हैं उन्हें जन-जन तक पहुंचाने का काम किया जाएगा और लोगों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाया जाएगा।