नारकंडा नगर पंचायत के सभी सदस्य निर्विरोध चुने गए, विधायक कुलदीप राठौर ने दी बधाई

 

शिमला । ठियोग विधानसभा क्षेत्र की नारकंडा नगर पंचायत के सभी सदस्यों के निर्विरोध एवं सर्वसम्मति से चुने जाने पर क्षेत्र के विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने सभी जनप्रतिनिधियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव तथा पार्टी की ओर से नारकंडा नगर पंचायत के लिए नियुक्त प्रभारी हरिकृष्ण हिमराल ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि नगर पंचायत में आपसी सहमति बनाने में सफलता मिली है, जिसमें विधायक कुलदीप सिंह राठौर का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
उन्होंने कहा कि नगर पंचायत के सभी सदस्यों का निर्विरोध चुना जाना क्षेत्र में आपसी सौहार्द और लोकतांत्रिक सहयोग की भावना को मजबूत करेगा। साथ ही इससे क्षेत्र के विकास कार्यों को भी नई गति मिलेगी।
हरिकृष्ण हिमराल ने सभी निर्वाचित नगर पंचायत सदस्यों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं भी दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *