करसोग। करसोग में जिला परिषद सदस्य पद चुनाव के दृष्टिगत नामांकन वापसी के लिए निर्धारित समयावधि में किसी भी उम्मीदवार ने अपना नामांकन पत्र वापिस नहीं लिया है।
सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम करसोग गौरव महाजन ने बताया कि नामांकन पत्र दाखिल करने की निर्धारित समयावधि में करसोग क्षेत्र से जिला परिषद् सदस्य के लिए कुल 21 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। इनमें से किसी भी उम्मीदवार ने अपना नामांकन पत्र वापिस नहीं लिया है। उन्होंने बताया कि जिला परिषद सदस्य पद के लिए सभी 21 प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए है।
उन्होंने बताया कि चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जा रहे हैं। उन्होंने सभी प्रत्याशियों एवं मतदाताओं से आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित करने की अपील की है।