राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव का शुभारम्भ किया

SHIMLA.. राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने सोमवार सायं ऐतिहासिक रिज पर पांच दिवसीय ‘अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव’ का शुभारम्भ किया।
इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव जैसे आयोजन प्रदेश की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण को संबल प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि इस आयोजन से न केवल पर्यटन बल्कि आर्थिक गतिविधियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने ग्रीष्मोत्सव के दौरान शहर में बहुआयामी गतिविधियों के आयोजन की सराहना की।
इससे पूर्व, उपायुक्त शिमला एवं अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष अनुपम कश्यप ने राज्यपाल का स्वागत किया और उन्हें सम्मानित किया।
इस अवसर पर विधायक हरीश जनारथा और नगर निगम शिमला के महापौर सुरेन्द्र चौहान भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *