18 जून को कुल्लू के कई क्षेत्रों में बिजली रहेगी बाधित

कुल्लू: सहायक अभियंता कुल्लू नरेंद्र कुमार ने बताया कि 18 जून को 11 केवी उच्च ताप लाइन बबेली और 11 केवी उच्च ताप लाइन सेउबाग पर आवश्यक मरम्मत एवं रखरखाव कार्य किया जाएगा। इसके चलते इन लाइनों से जुड़े क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रहेगी।
उन्होंने बताया कि 18 जून को सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक बबेली, बाशिंग, बंदरोल, जिंदौड़, नांगाबाग, शांगरीबाग, जुआनी रोपा, चौकी डोभी, नेओली, थरमाण, गाहर, सेउबाग, काइस, राउगी सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि मरम्मत कार्य समय पर पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। हालांकि मौसम या अन्य तकनीकी कारणों से कार्य की समयावधि में बदलाव संभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *