इस कार्यक्रम के अंतर्गत, केंद्रीय मंत्री राष्ट्रीय परीक्षण शाला की ओर से विकसित आधुनिक परीक्षण सुविधाओं की एक श्रृंखला का भी उद्घाटन करेंगे। इनका उद्देश्य देश के गुणवत्ता आश्वासन इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करना और उद्योग, सरकारी एजेंसियों और उपभोक्ताओं के लिए परीक्षण सेवाओं का विस्तार करना है। इनमें निम्नलिखित शामिल हैं:
- राष्ट्रीय परीक्षण शाला (पश्चिमी क्षेत्र), मुंबई: माइक्रोबायोलॉजिकल परीक्षण प्रयोगशाला
- राष्ट्रीय परीक्षण शाला (उत्तरी क्षेत्र), गाजियाबाद: शू टेस्टिंग फैसिलिटी
- एनटीएच-एयूआरआईसी, छत्रपति संभाजीनगर: एनटीएच-एयूआरआईसी उपग्रह परीक्षण प्रयोगशाला और नमूना संग्रह केंद्र
इस कार्यक्रम में उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय, राष्ट्रीय परीक्षण गृह के वरिष्ठ अधिकारी, उद्योग जगत के प्रतिनिधि, वैज्ञानिक संस्थानों के प्रतिनिधि और अन्य विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे।
मुंबई में नवस्थापित माइक्रोबायोलॉजिकल टेस्टिंग लैब से कई क्षेत्रों में माइक्रोबायोलॉजिकल विश्लेषण और परीक्षण के क्षेत्र में एनटीएच की क्षमताओं में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी। गाजियाबाद स्थित शू टेस्टिंग फैसिलिटी से फुटवियर उद्योग को परीक्षण संबंधी सहायता में मजबूती मिलेगी। राष्ट्रीय औद्योगिक गलियारा विकास कार्यक्रम (एनआईसीडीसी) के सहयोग से स्थापित एनटीएच-एयूरिक सैटेलाइट टेस्टिंग लैब और नमूना संग्रह केंद्र से महाराष्ट्र के तेजी से विकसित हो रहे औद्योगिक कॉरिडोर और नजदीकी क्षेत्रों में स्थित उद्योगों को परीक्षण सेवाओं तक बेहतर पहुंच प्राप्त होगी।
इन सुविधाओं का उद्घाटन राष्ट्रीय गुणवत्ता अवसंरचना प्रणाली को सुदृढ़ करने, उपभोक्ता संरक्षण को प्रोत्साहन देने, औद्योगिक प्रतिस्पर्धा को बढ़ाने और राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुपालन को सुगम बनाने के प्रति भारत सरकार की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उपभोक्ता मामलों के विभाग, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन राष्ट्रीय परीक्षण शाला (एनटीएच) एक प्रमुख संस्थान है जो विभिन्न औद्योगिक एवं वैज्ञानिक क्षेत्रों में गुणवत्ता आश्वासन, परीक्षण और मापांकन सेवाएं प्रदान करता है।