
23 वीं किस्त में 18 हजार 880 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे 9 करोड़ 44 लाख से अधिक किसानों के खातों में अंतरित की जाएगी। इस किस्त के दौरान 2 करोड़ 18 लाख से अधिक महिला किसान लाभान्वित होंगी।
कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर.एन. रवि, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी, पंचायती राज एवं मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, रेल, सूचना एवं प्रसारण एवं इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव, पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर, शिक्षा एवं उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार, सांसद सामिक भट्टाचार्य और अन्य विशिष्टजन उपस्थित रहेंगे।
इस अवसर पर, केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए, कृषि विज्ञान केंद्रों और स्थानीय कृषि कार्यालयों के सहयोग से राज्य, जिला/प्रखंड और ग्राम पंचायत स्तर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि किस्त जारी किए जाने को “पीएम-किसान उत्सव दिवस” के रूप में मनाया जाएगा।
मुख्य कार्यक्रम से एक करोड़ से अधिक किसानों के कृषि विज्ञान केंद्रों, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-आईसीएआर संस्थानों और विश्वविद्यालयों, किसान उत्पादक संगठनों, कृषि मंडियों, पीएम किसान समृद्धि केंद्रों, प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों और राज्य/जिला/ग्राम पंचायत/ग्राम स्तर के कार्यक्रमों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा जुड़ने की संभावना है।
23 वीं किस्त जारी होने के साथ ही 24 फरवरी 2019 को आरंभ हुई इस योजना के अंतर्गत कुल वितरण राशि 4 लाख 46 हजार करोड़ रुपये से अधिक हो जाएगी।
योजना की 23 वीं किस्त में पश्चिम बंगाल में 45 लाख 35 हजार से अधिक लाभार्थियों को 907 करोड़ 21 लाख रुपये से अधिक की राशि अंतरित की जाएगी, जिससे राज्य में 2019 में योजना शुरू आरंभ होने के बाद से कुल वितरण 15,055 करोड़ रुपये से अधिक हो जाएगा।
पीएम-किसान सम्मान निधि की 23 वीं किस्त जारी होने के साथ ही, कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री निम्नलिखित योजनाओं/कार्यक्रमों का शुभारंभ/उद्घाटन करेंगे।