शिमला DISHA बैठक,सांसद सुरेश कश्यप ने 40 योजनाओं का किया रिव्यू, लंबित काम 1 हफ्ते में निपटाने और स्मार्ट सिटी के बचे काम जल्द पूरे करने के निर्देश

SHIMLA. शिमला जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (DISHA) की बैठक आज बचत भवन में सांसद लोकसभा सुरेश कश्यप की अध्यक्षता में हुई। बैठक में केंद्र और राज्य सरकार की 40 योजनाओं की समीक्षा की गई। सांसद ने कहा कि पिछली बैठक के बाद अधिकारियों के काम में सुधार दिखा है। सांसद ने मनरेगा और MP लैड के लंबित काम 1 हफ्ते में पूरे करने, मानसून से पहले सड़कों की मरम्मत और स्मार्ट सिटी के बचे एक दर्जन काम जल्द निपटाने के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं

बैठक के बाद सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि अधिकारियों को पिछली बार उन्होंने निर्देश दिए थे कि अगली बैठक में अधिकारी फील्ड में जाकर स्टेटस रिपोर्ट और एक्चुअल डेटा लेकर आएं। बिजली, कृषि समेत सभी विभागों की प्रगति संतोषजनक रही।बैठक में फील्ड से एक्चुअल डेटा लाने को कहा था। PMGSY, जल जीवन मिशन, पीएम कृषि सिंचाई योजना, RDSS, स्मार्ट मीटर और स्मार्ट सिटी पर विस्तार से चर्चा हुई है।
सांसद ने मनरेगा और MP लैड के तहत लंबित कामों को 1 हफ्ते में रिव्यू कर तुरंत पूरा करने को कहा। PWD को निर्देश दिए कि भारी बरसात से क्षतिग्रस्त सड़कों, खासकर PMGSY की सड़कों की मरम्मत मानसून से पहले पूरी हो ताकि पिछली बार जैसा नुकसान न हो।

वहीं प्रदेश सरकार के “1500 करोड़ न मिलने” के आरोप पर सांसद ने कहा कि केंद्र की सभी योजनाओं में भरपूर राशि दी जा रही है। दिक्कत तब आती है जब राज्य समय पर UC यानी Utilization Certificate या Completion Certificate नहीं भेजता। उसी के आधार पर केंद्र आगे फंड जारी करता है। भारी बरसात के नुकसान के लिए केंद्र ने हिमाचल को भरपूर सहायता दी और 94 हजार से ज्यादा प्रधानमंत्री आवास भी स्वीकृत किए। स्मार्ट मीटर की शिकायत पर सांसद ने कहा कि चेक मीटर लगाए गए हैं। स्मार्ट मीटर के बाद बिल में बढ़ोतरी या गड़बड़ी की एक आध मामला सामने आया जिसका समय पर निपटारा किया गया है।

वहीं राम मंदिर से चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस के आरोपी पर सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि मामले को लेकर सीट का गठन किया गया है और अगर किसी ने मंदिर में चोरी या गबन किया है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *