यूटिलिटी वर्कर/वेटर/स्टीवर्ड के 03 पदों के लिए 24 जून को होगा कैंपस इंटरव्यू

 

शिमला। क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी शिमला प्रवीन नगराईक ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला, जिला शिमला द्वारा होटल रॉयल रिजेंसी ढली बाईपास में 19 से 25 वर्ष की आयु (पुरुष व महिला) वर्ग के लिए यूटिलिटी वर्कर/वेटर/स्टीवर्ड के 03 पदों पर कैंपस इंटरव्यू का आयोजन 24 जून, 2026 को उप रोजगार कार्यालय मशोबरा में प्रातः 10:30 बजे से आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि उपरोक्त वर्णित पद के लिए शैक्षिणिक योग्यता बारहवीं पास/स्नातक पास और मानदेय 12 से 14 हजार रुपए प्रति माह निर्धारित किया गया है।

उन्होंने बताया कि आवेदक का नाम रोज़गार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकृत होना अनिवार्य है और जिनका नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत नहीं है वह संबंधित साईट eemis.hp.nic.in पर जा कर घर बैठे ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए 98173-96834 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *