आईटीआई चौड़ा मैदान में 3 दिवसीय आईटीआई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का सीएम के मीडिया एडवाइजर नरेश चौहान ने किया शुभारंभ, 422 से ज्यादा खिलाड़ी ले रहे हिस्सा

 

शिमला । आईटीआई चौड़ा मैदान में 34वीं आईटीआई राज्य स्तरीय महिला प्रतियोगिता का आगाज हो गया है । मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नंरेश चौहान ने वीरवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस प्रतियोगिता में
प्रदेशभर से 422 से ज्यादा खिलाड़ी भाग ले रहे ।
प्रतियोगिता का मार्चपास्ट के साथ प्रतियोगिता का आगाज हुआ नंरेश चौहान ने मार्चपास्ट की सलामी ली । तीन दिन में कबड्डी, खो-खो ,वॉलीबाल, बैटमिंटन, बास्केटबाल और एथलेटिक्स की विभिन्न वर्गों में व्यक्तिगत स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। इनमें शिमला, सोलन, सिरमौर, किन्नौर, लाहौल स्पीति, चंबा, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी सहित 12 जिलों की टीमें भाग लेंगी।
नरेश चौहान ने कहा कि आईटीआई चौड़ा मैदान में 3 दिवसीय आईटीआई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आज से शुरू हो गई है जिसमे प्रदेश भर से प्रतिभागी हिस्सा ले रहे है । इसका उद्देश्य नशे से दूर रहने के साथ ही खेलो की तरफ युवाओ का ध्यान केंद्रित करना है। ये अच्छा प्रयास है और सरकार भी नशे के खिलाफ अभियान चला रही है। आईटीआई आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रदेश के अलग अलग हिस्सों से 422 खिलाड़ी हिसा ले रहे है।