राम मंदिर चढ़ावा मामले की हो निष्पक्ष जांच, सुप्रीम कोर्ट के जज से हो जांच,, कुलदीप राठौर, कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता

 

SHIMLA,,,कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप राठौर ने राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावा गड़बड़ी मामले को गंभीर बताते हुए इसकी निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह मामला करोड़ों हिंदुओं की आस्था से जुड़ा हुआ है और इसकी सच्चाई सामने आनी चाहिए।राठौर ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने राम मंदिर को राजनीतिक मुद्दा बनाया और चुनावों से पहले जल्दबाजी में मंदिर को खोल दिया गया। उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण में खामियां सामने आने की बातें भी उठी हैं।

कुलदीप राठौर ने कांग्रेस मुख्यालय शिमला में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि मंदिर ट्रस्ट की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि ट्रस्ट को सूचना के अधिकार (RTI) के दायरे से बाहर रखा गया है। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि मामले की जांच के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा एसआईटी का गठन किया गया है, लेकिन कांग्रेस को इस जांच पर भरोसा नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि मामले को दबाने और आरोपियों को बचाने का प्रयास किया जा सकता है। राठौर ने मांग की कि पूरे मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के किसी वर्तमान या सेवानिवृत्त न्यायाधीश की निगरानी में करवाई जाए तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि इस मामले में केंद्रीय जांच एजेंसियां जैसे ईडी और सीबीआई जांच क्यों नहीं कर रही हैं। कांग्रेस पार्टी ने एसआईटी जांच को पर्याप्त नहीं मानते हुए स्वतंत्र जांच की मांग दोहराई है।

पेट्रोल में इथेनॉल मिश्रण के मुद्दे पर भी राठौर ने केंद्र सरकार की नीति की आलोचना की। उन्होंने कहा कि सरकार को विभिन्न श्रेणियों के अनुसार पेट्रोल उपलब्ध करवाना चाहिए और उपभोक्ताओं पर एक ही प्रकार का ईंधन नहीं थोपना चाहिए। उनका आरोप था कि इस नीति से किसी विशेष कंपनी को लाभ पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।राठौर ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बावजूद देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में अपेक्षित कमी नहीं आई है, जिससे आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।