शिमला। शिमला पुलिस द्वारा चोरी की घटनाओं के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना जुब्बल में दर्ज अभियोग संख्या 42/2026, दिनांक 14.09.2026, अधीन धारा 303(2) BNS में चोरी की गई स्विफ्ट कार बरामद की गई है।
अभियोग की जांच के दौरान पुलिस टीम द्वारा हाटकोटी–खड़ापत्थर–रोहड़ू, शीलघाट एवं ब्राल क्षेत्रों में लगे विभिन्न CCTV कैमरों की फुटेज का विश्लेषण किया गया तथा रोहड़ू एवं रामपुर क्षेत्र में वाहन की तलाश की गई। लगातार प्रयासों के फलस्वरूप दिनांक 20.09.2026 को चोरी की गई स्विफ्ट कार को रामपुर रोड पर सुंगरी के समीप से सफलतापूर्वक बरामद कर लिया गया।
मामले में आगामी जांच एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है।