नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए 22 अक्तूबर तक करें आवेदन

कुल्लू : जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2027 के तहत कक्षा नौवीं और ग्यारहवीं में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 22 अक्तूबर, 2026 कर दी गई है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर निर्धारित थी।
जवाहर नवोदय विद्यालय बंदरोल, जिला कुल्लू के प्राचार्य ने बताया कि जिले के वे अभिभावक, जिनके बच्चे वर्तमान में कक्षा आठवीं और दसवीं में अध्ययनरत हैं, वे कक्षा नौवीं और ग्यारहवीं में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए अपने बच्चों के आवेदन ऑनलाइन भर सकते हैं।
   उन्होंने बताया कि कक्षा नौवीं में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी की जन्म तिथि 1 मई, 2012 से 31 जुलाई, 2014 के बीच होनी चाहिए। वहीं, कक्षा ग्यारहवीं में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी की जन्म तिथि 1 जून, 2010 से 31 जुलाई, 2012 के बीच निर्धारित की गई है। जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा का आयोजन 10 अप्रैल, 2027 को किया जाएगा।
   प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभिभावक जवाहर नवोदय विद्यालय, कुल्लू के कार्यालय में दूरभाष नंबर 9418538510 पर संपर्क कर सकते हैं अथवा विद्यालय पहुंचकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन के लिए अभिभावक नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट पर उपलब्ध निम्नलिखित लिंक का उपयोग कर सकते हैं: