4 नवंबर को दियार फीडर के तहत आने वाले क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

कुल्लू। विद्युत उपमंडल भुंतर के अंतर्गत 11 केवी दियार फीडर में सुरक्षा कारणों से इलैक्ट्रिकल सैक्शन बगीचा में 11 केवी दीयार फीडर को स्थानांतरित करने का कार्य किया जाएगा। इस कारण 4 नवंबर 2026 को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बगीचा, त्रैहन, बशौना, महसू, पीपलागे तथा आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
सहायक अभियंता, विद्युत उपमंडल भुंतर ने बताया कि खराब मौसम, बारिश अथवा किसी तकनीकी खराबी के कारण निर्धारित कार्य नहीं हो पाने की स्थिति में इसे अगले दिन किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है तथा असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।