27 मार्च को होगी हिमाचल कांग्रेस कोऑर्डिनेशन कमेटी की पहली बैठक

शिमला। हिमाचल में आखिरी चरण में 1 जून को लोकसभा के चुनाव होना है. इसी दिन विधानसभा के लिए उपचुनाव होने जा रहे हैं. इसको देखते हुए कांग्रेस कोऑर्डिनेशन कमेटी की पहली बैठक 27 मार्च को चंडीगढ़ होने जा रही है. डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में होने वाली इस मीटिंग में लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव के लिए उतारे जाने वाले प्रत्याशियों सहित पार्टी नेताओं में आपसी तालमेल बिठाने को लेकर चर्चा हो सकती है.