पीएम मोदी ने देश को दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश बनाया है: सुरेश कश्यप

शिमला। भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप ने कहा की इस लोकसभा चुनावो में प्रदेश में चारों सीटें जीत कर कमल खिलाएंगे और केंद्र में हम एक बार फिर मोदी सरकार बनाएंगे। पीएम मोदी दुनिया के सबसे लोक प्रिय नेता है और कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक एक ही आवाज एक ही नारा चल रहा है “फिर एक बार मोदी सरकार”।
उन्होंने कहा की पिछले 10 वर्षों में पीएम मोदी ने देश एक नई राह दिखाई है, पीएम ने देश को दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश बनाया है। पीएम मोदी ने देश को मजबूत बनाते हुए नारी शक्ति, युवा, किशन, वरिष्ठ नागिरी और सभी वर्गो को नई बुलंदियों पर पहुंचने का काम किया है। भारत में पिछले 10 वर्षों में एतिहासिक काम हुए है जिसे 370 का समाप्त करना, तीन तल्लाख हटाना, राम मंदिर का निर्माण करना, सीएए लागू करना, यह केवल एक बड़ी इच्छा सख्ती वाला नेता ही पूरा कर सकता था और वह है नरेंद्र मोदी।
उन्होंने कहा की भारत में एक ठग बंधन और इंडी गठ बंधन काम कर रहा है, हम दावे के साथ कह सकते है की कांग्रेस के पास प्रधानमंत्री का प्रत्याशी नहीं है और अपने कार्यकाल में इन्होंने केवल देश को लूटा का काम किया है। इस बात कांग्रेस पार्टी की प्रदेश और देश से छुट्टी होना तय है।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान ने रविवार को कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसका एजेंडा दलितों, आदिवासियों और पिछड़ों का आरक्षण छीनकर मुसलमानों को देना है। उन्होंने कांग्रेस पर वोट बैंक, धर्म और जाति की राजनीति करने का भी आरोप लगाया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभी के विकास पर ध्यान केंद्रित करते हुए देश में राजनीति की परिभाषा और संस्कृति को बदल दिया है। सौदान सिंह हिमाचल के शिमला जिले में शिमला लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार सुरेश कश्यप के समर्थन एक रैली को संबोधित कर रहे थे। वहां 1 जून को मतदान होना है। सौदान ने कांग्रेस पार्टी पर भगवान राम विरोधी एवं सनातन धर्म विरोधी होने और राष्ट्र विरोधियों का साथ देने का भी आरोप लगाया।

केंद्र मंत्री अजय भट्ट के कहा की भाजपा का एक एक कार्यकर्ता घर घर जाकर पीएम मोदी की 10 साल के उपलब्धियों को घर पहुंचाएगा और एक बार फिर मोदी जी को देश का प्रधान मंत्री बनाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *