Shimla. प्रतिभा सिंह आज रिज मैदान पर चल रहे राष्ट्रीय पुस्तक मेले में पहुंची थी, इस दौरान उन्होंने सुधीर विधार्थी की पुस्तक “नेहरू और क्रांतिकारी” का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि पुस्तक मेले की शुरुआत आठ साल पूर्व वीरभद्र सिंह ने की। कहा कि स्थानीय लोगों के साथ पर्यटक भी पुस्तकों में रुचि दिखा रहे हैं। जिस तरह से बच्चों का ध्यान अब किताबो में कम हो रहा है उस दृष्टि से इस तरह के मेले काफी महत्वपूर्ण हैं।