शिमला, 17 सितम्बर। हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता युवा मोर्चा रक्तदाताओं की टेलीफ़ोन डाइरेक्टरी तैयार करेगी। इसका मकसद जरूरतमंद मरीजों को रक्त उपलब्ध करवाना है।
भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष तिलक राज ने रविवार को शिमला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर मोर्चा द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर के उपलक्ष्य पर यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा जल्द एक ब्लड डोनर डायरेक्टरी भी प्रकाशित करेगी जिसमे बोल्ड देने वालो को पूरी सूची जोगी। युवा मोर्चा जन सेवा के लक्ष्य के साथ आगे बड़ेगा और समय में सकारात्मक भूमिका निभाएगा।
भाजयुमो ने प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर रविवार को प्रदेश भर में रक्तदान शिविरों का आयोजन किया। इसी कड़ी में राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय मन्त्री अनुराग ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, राज्यसभा सांसद डा सिकन्दर कुमारइत्यादि उपस्थित रहे। शिविर में 51 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
इस कार्यक्रम में युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री सन्नी शुक्ला, साकेश शर्मा,सुशील कड़शोली प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा, प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित ठाकुर,प्रदेश सह मीडिया प्रभारी आशीष ठाकुर, साहिल चंदेल, आभिमन्यु भांगड़ा, एवम् सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।