
शिमला। हिमाचल प्रदेश में मौसम का मिजाज बिगड़ने का पूर्वानुमान है. प्रदेश में 18 से 22 जून तक हल्की बारिश के साथ-साथ आंधी चलने और बिजली चमकने का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 18 से 22 जून तक हिमाचल प्रदेश के मैदानी और मध्यवर्ती जिलों में दोपहर बाद और शाम के वक्त आंधी तूफान के साथ हल्की बारिश देखने को मिल सकती है. इसको देखते हुए चेतावनी भी जारी की गई है. इसके अलावा जिला कांगड़ा, मंडी, शिमला और कुल्लू में 18 और 19 जून को हल्की बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि को लेकर भी ऑरेंज लाइट जारी किया गया है.
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला में मौसम वैज्ञानिक संदीप कुमार शर्मा ने बताया कि बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश के मध्यवर्ती जिलों सिरमौर, शिमला, चंबा, कांगड़ा, मंडी और हमीरपुर में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश रिपोर्ट की गई है. सबसे ज्यादा बारिश सिरमौर के राजगढ़ में रिपोर्ट की गई. संदीप शर्मा ने बताया कि आगामी दिनों में 18 से 22 जून तक प्रदेश के मैदानी और मध्यवर्ती जिलों में दोपहर बाद और शाम के वक्त आंधी तूफान और बिजली चमकने के साथ-साथ हल्की बारिश होने की संभावना है. मौसम विज्ञान केंद्र ने 18 से 22 जून तक हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर, शिमला, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, चंबा, ऊना, बिलासपुर और हमीरपुर में आंधी और बिजली चमकने को लेकर चेतावनी जारी की गई है. इसके अलावा 18 और 19 जून को जिला कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला में ओलावृष्टि को लेकर भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. प्रदेश में चल मौसमी गतिविधियों का असर तापमान पर भी देखने को मिल रहा है. हल्की बारिश के चलते दिन के तापमान भी सामान्य रिपोर्ट किया जा रहे हैं. बीते 24 घंटे के दौरान पांवटा साहिब में सबसे अधिक 38 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. इसके अलावा ऊना में 36 डिग्री, शिमला में 25 डिग्री, और भुंतर में 33 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया है.